Homeबोकारोबेरमो: सुभाषनगर में बंद दो आवास का ताला टूटा, लाखों की हुई...

बेरमो: सुभाषनगर में बंद दो आवास का ताला टूटा, लाखों की हुई चोरी

बेरमो: सुभाषनगर में बंद दो आवास का ताला टूटा, लाखों की हुई चोरी
बेरमो
बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाषनगर न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल के समीप बंद दो क्वार्टर में चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, कीमती कपड़े और नकदी की चोरी कर ली. गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने जब दरवाजे पर लगा ताला और कुंडी टूटा हुआ देखा तो पुलिस को जानकारी दी। घर के अंदर आलमारी का लॉकर, बक्सा और दीवान में रखे सारे सामान बिखरे पड़े थे.

घटना की सूचना पाकर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह और एसआई ननका उरांव ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. गृहस्वामी जितेन्द्र दुबे के भाई रत्नेश्वर दुबे ने बताया कि वे कई दिनों से पूरे परिवार सहित बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा गए हुए हैं. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को लौटने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने की चोरी हुई है. वहीं मिठाई लाल के बंद आवास से भी जेवरात, कीमती कपड़े और नकदी की चोरी हुई है. मिठाई लाल पूरे परिवार के साथ इलाहाबाद गए हुए हैं.

भाजपा फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी और भाजपा नेता छोटू रवानी ने बताया कि सीसीएल के बंद क्वार्टरों में ऐसी चोरी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. लोग जब भी आवास बंद कर कहीं बाहर जाते हैं, तो चोर गिरोह वहां धावा बोल देते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. अधिकांश मामलों में पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है. इस मामले पर भी पुलिस की कार्रवाई पर लोग संदेह कर रहे हैं. है. इस दौरान टिंकू तिवारी, चंदन पासवान, आर.एस. तिवारी, सुदर्शन यादव उर्फ बुआ, बिक्की कुमार, गणेश रवानी आदि मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!