Homeबोकारोबेरमो: सुरक्षा मानकों में कोताही बर्दाश्त नहीं: जीके श्रीवास्तव

बेरमो: सुरक्षा मानकों में कोताही बर्दाश्त नहीं: जीके श्रीवास्तव

बेरमो: सुरक्षा मानकों में कोताही बर्दाश्त नहीं: जीके श्रीवास्तव

बेरमो
कोल इंडिया (सीआईएल) सेफ्टी बोर्ड सदस्य सह ऑल इंडिया माइंस फेडरेशन के अध्यक्ष जी.के.श्रीवास्तव ने सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) का दौरा कर कामगारों के सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया. इस अवसर पर श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या कोलियरी विस्तार में भूमि अधिग्रहण में आ रहा अडचन है. प्रबंधन द्वारा भूमि अधिग्रहण पॉलिसी में बदलाव किया जाना आज की जरूरत है. जिनका जमीन लेना है उन्हें समुचित मुआवजा, नियोजन नहीं मिल रहा है. रैयतों को बेवजह दबाया और परेशान किया जाता है. कोलियरी में कार्यरत कामगारों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने में सुरक्षा नियम की अवहेलना की जा रही है. कामगारो को पर्याप्त मात्रा मे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है. उन्होंने कहा कि कोल इंडिया की आर एन आर पॉलिसी में बदलाव लाने के आवश्यकता है. इन दिनों हेवी ब्लास्टिंग से हो रहा है. बारुद यूज के दौरान एक समुचित दूरी का ध्यान रखना होगा. इससे पूर्व सीआईएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य श्रीवास्तव के अमलो आगमन पर पीओ के आर सत्यार्थी ने बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य अरुण कुमार सिंह, सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य पीके विश्वास को एरिया सेफ्टी आफिसर मीणा साहब और सेफ्टी ऑफिसर उमेश पासवान ने बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विजय भोई, जोनल सचिव जयनारायण महतो, एरिया अध्यक्ष चन्द्रशेखर महतो व सचिव गोवर्धन रविदास सहित करमचंद बाउरी, राजेश राम, राजेंद्र भूईया, नकुल रविदास, सोनू खान, पंकज मंडल आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!