बेरमो: स्थायी प्रस्वीकृति नहीं मिली तो विद्यालय परिवार चुनाव कार्य में नहीं लेंगे भाग
Gomia: गोमिया प्रखंड अंतर्गत हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय तिसकोपी को स्थायी प्रस्वीकृति नहीं मिलने के कारण स्कूल सहित विद्यार्थियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस संबंध विद्यालय के हेडमास्टर लोकेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि इस स्कूल की स्थापना अनुमति 2014 में मिला है. स्थायी प्रस्वीकृति के लिए माध्यमिक शिक्षा निर्देशक रांची द्वारा 2021 में उपायुक्त बोकारों से जमीन निबंधन से संबंधित जानकारी पूछा गया, परन्तु आज तक इस मामले को गंभीरता को नहीं लिया गया है. जिसके कारण विद्यालय का स्थायी प्रस्वीकृति का मामला फंसा हुआ है. शिक्षकों द्वारा बार-बार संज्ञान में देने के बाद भी मामला अधर में लटका हुआ है. लगातार प्रयास करने के बाद भी स्कूल के स्थायी प्रस्वीकृति कराने में असफल रहे है. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कलस्टर एवं अन्य स्कूल परिसर में चुनाव कार्यों में वे भाग नहीं लेंगे. उन्होंने बताया कि गोमिया के सात पंचायत के लिए इसी विद्यालय में क्लस्टर बनाया जाता है, जिसमें पूरा स्कूल परिवार बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है, लेकिन यदि जल्द इस स्कूल का स्थायी प्रस्वीकृति का मामला सुलझ नहीं जाता है तो वे विरोध करेंगे. साथ ही साथ उच्च न्यायाल में भी न्याय का गुहार लगाएंगे.
