Homeबोकारोबेरमो: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूलों में चलाया गया जागरूकता...

बेरमो: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूलों में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

बेरमो: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूलों में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम
गोमिया
ओएनजीसी बोकारो के सौजन्य से “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग द्वारा गोमिया प्रखंड के विभिन्न गांवों और स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को मध्य विद्यालय होसिर, खुदगड़ा, और साडम बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति आम जनता को जागरूक करना था, जिसमें मासिक धर्म स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट को संसाधनों में बदलने की विधि, स्वच्छ शौचालयों की आवश्यकता, और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इन महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे ग्रामीणों और बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी.

नाटक के समापन पर बच्चों और ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली. इस कार्यक्रम का सफल संचालन हस्तशिल्प विकास संस्थान के सचिव नरेश ठाकुर, अध्यक्ष उमा कुमारी, पवन कुमार, रोशन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, और किशन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!