Homeबोकारोबेरमो: स्वच्छ वायु के लिए सीसीएल कथारा में सतर्कता जागरूकता अभियान

बेरमो: स्वच्छ वायु के लिए सीसीएल कथारा में सतर्कता जागरूकता अभियान

बेरमो: स्वच्छ वायु के लिए सीसीएल कथारा में सतर्कता जागरूकता अभियान
कथारा
केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कथारा क्षेत्र में “स्वच्छ वायु के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत की. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक संजय कुमार ने की. उन्होंने उद्घाटन भाषण में स्वच्छ वायु और सतत विकास के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, “स्वच्छ वायु मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, और इसे संरक्षित करने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कोल इंडिया की महत्वपूर्ण भूमिका और इसकी सीएसआर और सतत विकास पहलों पर भी विस्तार से चर्चा की.

इस अवसर पर बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, जयंत कुमार (स्टाफ ऑफिसर, कार्मिक और प्रशासन), चंदन कुमार (उप प्रबंधक, सीएसआर), श्याम सुंदर पाल (सहायक प्रबंधक, पर्यावरण), और राहुल कुमार सिंह (सहायक प्रबंधक, खनन) के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण और सीसीएल के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम में सीसीएल के पर्यावरणीय प्रयासों, जैसे जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, और कचरा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया. ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविरों की भी योजना बनाई गई है. इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से सीसीएल स्थानीय समुदायों में पर्यावरणीय जागरूकता फैलाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!