Homeबोकारोबेरमो: हाथी ने विद्यालय का दीवार तोड़कर मिड डे मील का चावल...

बेरमो: हाथी ने विद्यालय का दीवार तोड़कर मिड डे मील का चावल चट कर गया

बेरमो: हाथी ने विद्यालय का दीवार तोड़कर मिड डे मील का चावल चट कर गया
नावाडीह
नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित पोखरिया पंचायत में फिर से एक जंगली हाथी के आगमन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है. रविवार की सुबह डेगागढ़ा फुटबॉल मैदान के पास कटहल टांड में एक जंगली हाथी को आराम करते देखा गया. यह खबर तेजी से पूरे पंचायत में फैल गई, जिससे लोग चिंतित हो गए.

पोखरिया पंचायत के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और मुखिया पति शनिचर गंझु ने बताया कि जंगली हाथी दिन भर बांस की छाया में आराम करता रहा. शाम के समय वह उठकर नव प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, डेगागढ़ा की ओर बढ़ा और वहां दीवार तोड़कर अंदर रखे मिड-डे मील (एमडीएम) का चावल खा लिया. इसके बाद हाथी को मोचरों की ओर बढ़ते देखा गया.

ग्रामीणों में इस घटना के बाद से काफी डर का माहौल है, क्योंकि उन्हें नहीं पता कि हाथी रात में और कहां जाकर क्या नुकसान करेगा. हालांकि, वन विभाग की ओर से हाथी को भगाने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!