Homeबोकारोबेरमो: हिंदी दिवस पर निबंध और लेखन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित

बेरमो: हिंदी दिवस पर निबंध और लेखन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित

बेरमो: हिंदी दिवस पर निबंध और लेखन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित

बेरमो
ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर “निबंध और लेखन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसओपी प्रतुल कुमार ने हिंदी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान और राष्ट्र का गौरव है. उन्होंने बताया कि अंग्रेजी सीखना आवश्यक हो सकता है, लेकिन अपनी मातृभाषा का सम्मान करना भी हमारा कर्तव्य है.

प्रतुल कुमार ने यह भी कहा कि हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने से हमारे कार्यों में सरलता और सुलभता आएगी, और हमें इसे प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी भी हिंदी से जुड़ सके.

कार्यक्रम के दौरान हिंदी माह में होने वाले विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी गई, जिनमें निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ, हिंदी पखवाड़ा और हिंदी कार्यशाला शामिल हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कर्मचारियों ने हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक उपयोग करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम का संचालन कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने किया, जबकि वरीय कार्मिक प्रबंधक माला कुमारी मंडल, महाप्रबंधक कार्यालय के अरुण कुमार और अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के कई कर्मचारी भी उपस्थित थे. सभी ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!