Homeबोकारोबेरमो: हो हंगामा के बीच विद्यालय प्रबंध समिति का हुआ चुनाव

बेरमो: हो हंगामा के बीच विद्यालय प्रबंध समिति का हुआ चुनाव

बेरमो: हो हंगामा के बीच विद्यालय प्रबंध समिति का हुआ चुनाव
नावाडीह
नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित मध्य विद्यालय नारायणपुर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंशी में सोमवार को विधालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव की प्रक्रिया पोखरिया के शिक्षक उमेश कुमार महतो और एम.के. मिश्रा की देखरेख में हुई.

मध्य विद्यालय नारायणपुर में चुनाव के दौरान कुछ हो-हंगामे के बीच मुखिया जयंती देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय समिति का गठन किया. समिति में प्रयाग महतो को अध्यक्ष, तबासुम खातून को उपाध्यक्ष, और ममता देवी को संयोजिका चुना गया.

वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंशी में दिलीप कुमार महतो को अध्यक्ष, मुनवा देवी को उपाध्यक्ष, और कलावती देवी को संयोजिका के रूप में वोट के माध्यम से चुना गया.

इस अवसर पर शिक्षक सौरभ कुमार, नीतीश कुमार, वार्ड सदस्य फूलचंद महतो, ग्रामीण समीम अंसारी, बुधन महतो, सुरेश कुमार महतो, संतोष प्रजापति, मनोज प्रजापति, रीना देवी, सोनी देवी, नारायण महतो, मीना देवी, और अन्य लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!