Homeबोकारोबेरमो: 8 सूत्री मांगों को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन

बेरमो: 8 सूत्री मांगों को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन

बेरमो: 8 सूत्री मांगों को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन
बोकारो थर्मल
सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस) ने बोकारो थर्मल में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा. इस प्रदर्शन का उद्देश्य मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को रद्द करने की मांग के साथ-साथ सभी मजदूरों के लिए 26 हज़ार रुपये के न्यूनतम राष्ट्रीय वेतन की घोषणा करना था. यह विरोध प्रदर्शन संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत किया गया था.

सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर और जिला सचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा कि पूरे देश में मजदूर अपने अधिकारों से वंचित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार मजदूरों की मांगों को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो आने वाले दिनों में मजदूर सड़क पर उतरेंगे, जैसा कि किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किया था.

प्रदर्शन में सीटू के कई प्रमुख नेता और समर्थक उपस्थित थे, जिनमें श्याम बिहारी सिंह दिनकर, विजय भोय, मनोज पासवान, और कई अन्य शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!