बोकारो: किरण बोकारो की तो नीलिमा बनी रामगढ़ की समादेष्टा
Bokaro: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 23 अगस्त 2024 को एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों में एक दर्जन से अधिक जिला समादेष्टाओं के पदस्थापन की घोषणा की गई है. अधिसूचना के नीलिमा सुरिन, जो कि गुमला गृह जिला से हैं और पहले बोकारो जिले में बटालियन प्रभारी/ समादेष्टा के रूप में कार्यरत थीं, को झारखंड गृह रक्षा वाहिनी रामगढ़ में जिला समादेष्टा के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनकी देखरेख में चाईबासा, चतरा, और देवघर जिलों में लोकसभा आम चुनाव 2024 का सफल संचालन हुआ था.
किरण कुमारी, जो लोहरदगा गृह जिला से हैं, को झारखंड गृह रक्षा वाहिनी बोकारो में जिला समादेष्टा के पद पर नियुक्त किया गया है.
रवि कुमार कुजूर, जो पहले बोकारो में जिला समादेष्टा के रूप में कार्यरत थे, को अब गिरीडीह में जिला समादेष्टा के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें कोडरमा जिले का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. उन्होंने बोकारो में अपने कार्यकाल के दौरान गृह रक्षकों के लिए ड्यूटी पोस्ट की संख्या में वृद्धि की और कोविड-19 महामारी के दौरान गृह रक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न झुग्गी-झोपड़ियों में सूखा राशन वितरित किया.
