बोकारो की लड़की फुसरो स्थित दामोदर पुल पर स्कूटी खड़ी की और नदी में छलांग लगा दी, खोज में लगी है पुलिस
बेरमो
फुसरो स्थित दामोदर पुल से एक लड़की नदी में छलांग लगा दी. वह लड़की बोकारो के चास स्थित कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी अजय कुमार वर्णवाल की 29 वर्षीय बेटी श्वेता कुमारी है. यह घटना गुरुवार को दोपहर की है. बताया जाता है कि श्वेता कुमारी अपने घर से सुबह 6 बजे बिना किसी को बताए स्कूटी लेकर घर से निकली थी. उसके पिता और भाई का कहना है कि वे लोग साई मंदिर पूजा करने जा रहे थे, और श्वेता भी उनके साथ जाने वाली थी, लेकिन वह अचानक गायब हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक लड़की पुल से नदी में अचानक छलांग लगा दी. घटना के समय पुल पर अन्य लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी तुरंत बेरमो पुलिस को दी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि कूदने से पहले श्वेता ने अपनी स्कूटी को पुल पर ही छोड़ दी.
श्वेता के पिता ने बेरमो पुलिस को घटना की जानकारी दी, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, श्वेता कुछ देर तक पुल के पास चुपचाप बैठी रही और अचानक नदी में छलांग लगा दी. पानी के तेज बहाव के कारण श्वेता का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस दुखद घटना से परिवार और स्थानीय समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है.
