Homeबोकारोबोकारो थर्मल पावर प्लांट में सप्लाई मजदूरों का संयुक्त मोर्चा के बैनर...

बोकारो थर्मल पावर प्लांट में सप्लाई मजदूरों का संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन

बोकारो थर्मल पावर प्लांट में सप्लाई मजदूरों का संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन

बेरमो/डेस्क
बोकारो थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत सप्लाई मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक चला, जिसके बाद मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान ने अपना प्रतिनिधि सुनील कुमार भेजकर मजदूरों को वार्ता के लिए बुलाया. संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने एचओपी को एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों पर चर्चा की.

प्रमुख मांगे:

1. भारत सरकार के श्रम विभाग द्वारा संपन्न त्रिपक्षीय समझौते के तहत बेहतर इलाज के लिए सुपर हॉस्पिटल की सुविधा उपलब्ध कराने में हो रही देरी.
2. स्थाई कर्मियों की तरह इंसेंटिव का लाभ सप्लाई मजदूरों को भी दिए जाने की मांग.
3. दुर्गा पूजा त्योहार से पहले स्थाई कर्मियों के बराबर एक्सग्रेशिया भुगतान.
4. मेडिकल फिटनेस के नाम पर बाहरी जांच कराने का दबाव और इस प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग.
5. आवास आवंटन में हो रही अनावश्यक देरी.
6. गेट जाम अवधि के दौरान किए गए एक्स्ट्रा ड्यूटी के वेतन का जल्द से जल्द भुगतान

परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद ने मजदूरों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और बताया कि गेट जाम अवधि के दौरान ड्यूटी करने वाले सप्लाई मजदूरों के वेतन भुगतान में जो आदेश मुख्यालय से आया था, उसमें कुछ त्रुटियां थीं, जिन्हें जल्द ही ठीक कर भुगतान किया जाएगा.

मेडिकल फिटनेस और बाहरी जांच की समस्याओं को लेकर मजदूरों ने कड़ा विरोध जताया, जिसके समाधान के लिए परियोजना प्रधान ने आश्वासन दिया कि सेफ्टी ऑफिसर और डीजीएम की उपस्थिति में इस मुद्दे पर चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा. बेहतर इलाज की मांग पर प्रबंधन ने बताया कि यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
वार्ता के दौरान डीजीएम की अनुपस्थिति के कारण आवास आवंटन के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा नहीं हो पाई.
प्रबंधन की ओर से शामिल अधिकारी में मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, वरिष्ठ महाप्रबंधक एस.एन. प्रसाद, निदेशक एचआर सुनील कुमार शामिल थे.

मोर्चा की ओर से प्रतिनिधि ब्रज किशोर सिंह, नवीन कुमार पाठक, अशीम तिवारी, संजय मिश्रा, रघुवर सिंह, सरजू ठाकुर थे.
प्रदर्शन में अमरनाथ सिंह, शिवकुमार पासवान, विजय प्रसाद, ब्राह्मदेव प्रसाद, अफजल अंसारी, मुंशी प्रसाद, रामनाथ सिंह, मदन सिंह, संजय प्रसाद, इंद्रदेव यादव, मनोज कुमार सिंह, और कई अन्य मजदूर शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!