Homeबोकारोबोकारो थर्मल: पूर्व कार्यपालक अभियंता गए थे शादी में, चोरों ने कर...

बोकारो थर्मल: पूर्व कार्यपालक अभियंता गए थे शादी में, चोरों ने कर दी जेवरात और नगदी साफ

बोकारो थर्मल: पूर्व कार्यपालक अभियंता गए थे शादी में, चोरों ने कर दी जेवरात और नगदी साफ
बोकारो थर्मल
डीवीसी के जीएम कॉलोनी स्थित वैष्णो माता मंदिर के पास मंगलवार देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने डीवीसी से सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता आनंद प्रकाश मेहता के आवास (जीएम 19/ए) से लगभग 6 लाख रुपये के जेवरात और 80 हजार रुपये नगद चुरा लिए।

घटना के समय आनंद प्रकाश मेहता अपने पूरे परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया और सिर्फ नकदी व जेवरात पर हाथ साफ किया, जबकि अन्य कीमती सामान को नहीं छुआ।


पड़ोसियों ने दी सूचना
बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर के टूटे दरवाजे देखे, जिसके बाद उन्होंने श्री मेहता को फोन कर चोरी की जानकारी दी। श्री मेहता ने गुरुवार को बोकारो थर्मल लौटकर मामले की सूचना बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
श्री मेहता ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी एक बेटी की शादी हुई थी और दूसरी बेटी की शादी की बातचीत के सिलसिले में वे परिवार सहित रिश्तेदार के यहां गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित ने चोरी की घटना को लेकर बोकारो थर्मल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है। डीवीसी कॉलोनी जैसे सुरक्षित क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय लोगों में भी दहशत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!