Homeबोकारोबोकारो: मुहर्रम पर्व को लेकर ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव, जानें...

बोकारो: मुहर्रम पर्व को लेकर ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव, जानें क्या हुआ है बदलाव

बोकारो: मुहर्रम पर्व को लेकर ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव, जानें क्या हुआ है बदलाव
Bokaro: मुहर्रम त्योहार को लेकर बोकारो शहर में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. चास के अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता एवं ट्रैफिक डीएसपी आशीष महली द्वारा संयुक्त पत्र सभी संबंधित बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को जारी कर जानकारी दी गई है. कहा है कि 17 जुलाई को वर्णित सड़क पर 2 बजे दिन से रात 10 बजे तक ट्रैफिक रूट का बदलाव किया गया है, उसका अनुपालन कराएं.

कहां पर ट्रैफिक रूट का है बदलाव

पेटरवार की ओर से उकरीद मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को जरीडीह टोल के पास रोकी जाएगी.

पुरूलिया की ओर से आइ०टी०आइ० मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को पिन्ड्राजोरा चेक पोस्ट एवं आई०टी०आई० मोड़ पर रोका जायेगा.

चन्दनकियारी की ओर से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को भवानीपुर साईड के पास रोका जायेगा.

धनबाद की ओर से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को तेलमच्चो टोल के पास रोका जायेगा.

इलेक्ट्रोस्टील की ओर से आनेवाले भारी वाहनों को तेलगड़िया मोड़ पर रोका जायेगा.

उकरीद मोड़ की तरफ से बालीडीह की ओर जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहन का परिचालन बांयी तरफ वर्जित रहेगा। सभी चार पहिया / तीन पहिया वाहन का परिचालन उकरीद मोड़ से स्टेशन मोड़ तक दाहिने तरफ से होगा.

नया मोड़ से उकरीद मोड़ की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन सेक्टर-12 मोड़ से होते हुए पुलिस लाईन से होते हुए उकरीद मोड़ की ओर जाएंगे.

माराफारी से नया मोड़ की और आने वाली भारी वाहन का परिचालन पूर्णत बंद रहेगी तथा भारी वाहन को रेलवे पुल के पास रोकी जायेगी.

चास की ओर से आने वाली तथा उकरीद मोड़ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सेक्टर-12 मोड़ से बांए पुलिस लाईन होते हुए फोरलेन से उकरीद मोड़ जायेंगे.

नया मोड़ से उकरीद मोड़ वाले मार्ग पर जुलूस के समय बस का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!