Homeबोकारोबोकारो स्टील प्लांट में प्रदर्शनकारियों पर हमला, प्रेम कुमार महतो की मौत,...

बोकारो स्टील प्लांट में प्रदर्शनकारियों पर हमला, प्रेम कुमार महतो की मौत, CPI(M) ने की CBI जांच की मांग

बोकारो स्टील प्लांट में प्रदर्शनकारियों पर हमला, प्रेम कुमार महतो की मौत, CPI(M) ने की CBI जांच की मांग
बोकारो
बोकारो स्टील प्लांट के एडीएम बिल्डिंग मेन गेट के पास अपनी नियोजन की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आईटीआई प्रशिक्षित विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों पर प्लांट प्रबंधन द्वारा हिंसक हमला किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना में प्रेम कुमार महतो की मौत हो गई।
इस घटना की भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बोकारो जिला कमिटी ने कड़ी निंदा की है और इसे बर्बर हत्या करार देते हुए CBI जांच की मांग की है। पार्टी के जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि आईटीआई प्रशिक्षित और बोकारो स्टील प्लांट में अप्रेंटिस प्राप्त सभी विस्थापित सदस्य लंबे समय से स्थायी नियोजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया है।
CPI(M) ने मांग की है कि सभी अप्रेंटिस प्राप्त विस्थापित और प्लांट आश्रित संघ के अप्रेंटिस सदस्यों को एकमुश्त नियोजन दिया जाए। पार्टी ने इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, और श्रमिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!