Homeबोकारोभारत माला प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के सामने महिला...

भारत माला प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के सामने महिला ने कर ली आत्मदाह

भारत माला प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के सामने महिला ने कर ली आत्मदाह

पेटरवार
बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत दारिद पंचायत स्थित दारिद गांव में आनंद मार्ग स्कूल की एक महिला ने आत्मदाह कर ली. बता दें कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रांची-बोकारो फोरलेन सड़क निर्माण किया जाना है. सड़क निर्माण के लिए पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को पहुंची थी. अतिक्रमण हटाने को लेकर बातचीत चल रही थी. इसी दौरान स्कूल की महिला जिसका नाम उद्धत अन्नदाहित वादिनी है, ने स्कूल के अंदर गई और किचन वाले कमरे में घुसकर आग लगा ली. मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला करीब 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी. उसे तुरंत पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उसे मृत घोषित कर दिया.

इस संबंध में उस आचार्य महिला की शिस्या शेफाली महतो ने कहा कि जो जमीन अधिग्रहण की जा रही है उसका मामला वर्तमान समय में हाईकोर्ट में है. इसके बाद भी एनएचआई के अधिकारी जबरन अतिक्रमण हटाने चाहते हैं.

घटना के बाद आनंद मार्ग ट्रस्ट के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया. उन्होंने मुआवजा नहीं लेने की बात कही साथ ही शव भी रिसीव नहीं कर रहे थे. एसडीओ के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए.

घटना के बाद, बेरमो एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि प्रशासन मुआवजा राशि देने के लिए पिछले दो वर्षों से कोशिश कर रहा था, लेकिन दो गुटों के आपसी विवाद के कारण राशि का भुगतान नहीं किया जा सका है. प्रशासन और भारतमाला परियोजना मुआवजा भुगतान के लिए दो साल से प्रयासरत है लेकिन उनके विवाद के कारण संभव नहीं हो सका.

दारिद स्थित आनंद मार्गा स्कूल विगत 34 वर्षों से संचालित की जा रही है. बताया जाता है कि आसपास के बच्चे यहां बेहद ही काम फीस में शिक्षा ग्रहण करते हैं. मौजूदा समय में 70 से 80 बच्चे विद्यालय में अध्यनरत है. आनंद मार्ग स्कूल लगभग 4 एकड़ बड़े भुभाग पर फैला हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!