Homeबोकारोमजदूरी नहीं मिलने पर गया से भागे मजदूर, वेतन के लिए श्रम...

मजदूरी नहीं मिलने पर गया से भागे मजदूर, वेतन के लिए श्रम विभाग का लगा रहे चक्कर

मजदूरी नहीं मिलने पर गया से भागे मजदूर, वेतन के लिए श्रम विभाग का लगा रहे चक्कर
गोमिया
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई मजदूर काम करने के बाद वेतन नहीं मिलने से वे भाग कर घर लौट आए हैं।
मजदूरों में तुलबुल के भोला केवट, संतोष महली, मनोज कुमार, संजय महली, जमकडीह के धनंजय महली, कामेश्वर महली, लालचंद महली, गिरिडीह के, कसमार के दशरथ करमाली, मंटू करमाली, विक्की करमाली, मिथुन करमाली, जैनामोड़ के बलराम करमाली, राकेश महली, खैराचातर के रितु रजवार, मानपुर बनिया, गोपाल महली और रामगढ़ चितरपुर के मजदूर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि वे बिहार के गया के बेला (बेलहाड़ी) में सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। वहां काम करने के बाद ठेकेदार उन्हें वेतन नहीं दे रहा था। उल्टे काम करने का दवाब ज्यादा था। एक सप्ताह काम करने के बाद ऐसा लगने लगा कि ठेकेदार बिना वेतन दिए जैसे तैसे काम लेना चाहता है, तब वे मौका मिलते ही वहाँ से भाग निकले।
मजदूरों ने बताया कि वे सभी गौरव कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने गए थे। वे 21 जुलाई से 30 जुलाई तक काम किया। कंपनी मालिक ने सिर्फ उन्हें खाने का राशन दिया, लेकिन वेतन नहीं दिया। वेतन मांगने पर ठेकेदार कहता था “पहले काम करो, फिर पैसा मिलेगा।” मजदूरों के मुताबिक, ठेकेदार उन्हें वेतन देने के लिए तैयार नहीं था।
ठेकेदार ने 5 अगस्त को सुबह 11 बजे तक उन्हें पैसा देने का आश्वासन दिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मजबूरन वे वहां से भाग गए। अब वेतन के लिए श्रम विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। मजदूरों ने फोन पर ठेकेदार से कहा कि जितना दिन वे काम किए हैं उसका भुगतान जल्द भुगतान कर दें अन्यथा वे क़ानून के शरण में जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!