Homeबोकारोमनोज कुमार अग्रवाल बने बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना)

मनोज कुमार अग्रवाल बने बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना)

मनोज कुमार अग्रवाल बने बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना)

धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) पद पर मनोज कुमार अग्रवाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पास कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड कोल माइनिंग का 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

शिक्षा और करियर यात्रा

मनोज कुमार अग्रवाल ने 1990 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से खनन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची से कार्यकारी एमबीए किया। अगस्त 1990 में उन्होंने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के रूप में अपना करियर शुरू किया।

इसके बाद 1997 से 2011 तक वे नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), सिंगरौली में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। 2011 से मई 2024 तक उन्होंने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रांची के विभिन्न क्षेत्रों और परियोजनाओं में महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट ऑफिसर और मैनेजर (खनन) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जून 2024 से वे एनसीएल की खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक थे।

नियुक्ति पर हर्ष

मनोज कुमार अग्रवाल की नियुक्ति पर कोयला क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और यूनियनों ने खुशी व्यक्त की है। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव जीके झा, जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के कतरास क्षेत्रीय सचिव लक्ष्मण महतो, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय सदस्य रामप्रीत यादव, भोजपुरिया परिवार के लाखन सिंह, मुखिया ललन सिंह, जयशंकर प्रसाद और गणेश निषाद ने कहा कि उनके अनुभव से बीसीसीएल को लाभ मिलेगा और कंपनी के विकास को गति मिलेगी।

उम्मीदें और भविष्य की दिशा

तकनीकी विशेषज्ञता और खनन क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए, बीसीसीएल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में कंपनी के उत्पादन और योजनाओं को मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!