महिला समिति अध्यक्षा ने करगली गेट, कारो मोड़ और खास-महल में प्याऊ का किया उद्घाटन
बेरमो/डेस्क
गर्मी के मौसम में प्यासे राहगीरों के लिए एक अनमोल पहल करते हुए सीसीएल अर्पिता महिला मंडल रांची के निर्देशन में करगली क्षेत्र में तीन स्थलों पर शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई। शनिवार को रिजनल अस्पताल करगली के समीप आयोजित उद्घाटन समारोह में अर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा सह सीसीएल बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार की पत्नी श्वेता सिंह और स्वयं जीएम चितरंजन कुमार ने करगली गेट, कारो मोड़ और खास-महल स्थित प्याऊ का फीता काटकर उद्घाटन किया और लोगों को पानी पिलाकर जल सेवा की शुरुआत की।
इस अवसर पर श्वेता सिंह ने कहा कि “जल जीवन का अमूल्य उपहार है”, और गर्मी के इस भीषण दौर में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल पीने से शरीर की कई समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं और प्यास से असंख्य जीव-जंतु, पक्षी और मनुष्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्याऊ की व्यवस्था एक मानवीय कदम है।
जीएम चितरंजन कुमार ने कहा कि “मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है”, और इस सोच को आगे बढ़ाते हुए अर्पिता महिला समिति ने यह सराहनीय पहल की है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस मौके पर समिति की सदस्य प्रियंका चौबे, सीता साहू, पूनम सिंह, सुनीता झा, विहंसा नंदन, रिंकी चंद्रा आदि मौजूद रहीं। वहीं सीसीएल के वरीय अधिकारीगण—एएफएम जी चौबे, केएस गैवाल, एसओसी सतीश कुमार सिंहा, करगली वाशरी पीओ बीएन पांडेय, एसओपी विनय रंजन टुडू, करगली पीओ एनके सिंह, एकेकेओसीपी पीओ एसके सिंह, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओ पीएंडपी एसके झा, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह सहित परवेज अख्तर, सुशांत राईका भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
