महुआटांड़ में अवैध कोयला खनन पर पुलिस की कार्रवाई, सुरंगें ध्वस्त
अनंत/बेरमो
बेरमो अनुमंडल के महुआटांड़ थाना अंतर्गत कई क्षेत्रों में अवैध रूप से कोयला खनन की गतिविधियों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है. सूचना मिलने पर महुआटांड़ पुलिस ने दल-बल के साथ अवैध खनन स्थलों पर छापा मारा और कोयला चोरी के लिए बनाई गई सुरंगों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया.
थाना प्रभारी रंजीत यादव ने बताया कि महुआटांड़ क्षेत्र के ग्राम धवाइया, रोचनगाड़ा, और मछली बाजार में कोयला चोरों द्वारा खोदी गई सुरंगों को नष्ट कर दिया गया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोयला चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए और इलाके में लगातार निगरानी रखने की बात कही.
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कोयला खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है.
