मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फार्म 3 से 10 अगस्त तक भरा जाएगा
गोमिया/दीपक
गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ महादेव महतो, सीओ प्रदीप कुमार महतो समेत मुखिया, उपमुखिया, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, जेएसएलपीएस कर्मी व पीडीएस डीलर शामिल हुए. इस दौरान बीडीओ और सीओ ने बैठक मे उपस्थित सभी लोगो को मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने कहा कि राज्य अंतर्गत महिलाओं में स्वास्थ्य एवं शिक्षा तथा आर्थिक पिछडापन के व्याप्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 21 से 50 वर्ष तक के आयु के महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा अर्हता रखने वाले गरीब व योग्य महिलाओं को प्रत्येक माह एक हजार रुपये राशि प्रदान की जाएगी. उक्त योजना से योग्य लाभुकों को लाभान्वित कराने के लिए 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी पंचायत सचिवालय में कैंप लगाकर आवेदन भरा जाएगा. आवेदन की ऑनलाइन एंट्री भेली द्वारा की जायेगी. इससे पुर्व महिला पर्यवेक्षिका डोर टू डोर जाकर सर्वे करने का कार्य करेंगे. इसे लेकर बीडीओ व सीओ ने मुखिया, उप मुखिया व पंचायत सचिव को अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. 11 से 13 अगस्त तक पंचायत सचिव व महिला पर्यवेक्षिका योग्य लाभुकों का जांच करेंगे. जांचोंपरांत योग्य लाभुकों का आवेदन स्वीकृत किया जाएगा. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष तेज़लाल महतो, शांति देवी, बिनोद विश्वकर्मा, बलराम रजक, सपना कुमारी, शोभा देवी, अंशु कुमारी, तारामणि देवी, रीना सिंह, बंटी उरांव, बबुली सोरेन, रामवृक्ष मुर्मू, पार्वती देवी, महादेव महतो, सहित उपमुखिया अनिल यादव, पंकज जैन, सुशीला देवी, पंचायत सचिव प्रीति कुमारी, प्रखंड कर्मी सचिन कुमार, दीपक कुमार मौजूद थे.
