Homeबोकारोमृत्यु दावा का भुगतान नहीं हुआ तो बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारी...

मृत्यु दावा का भुगतान नहीं हुआ तो बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारी की मनमानी के खिलाफ होगा आंदोलन

मृत्यु दावा का भुगतान नहीं हुआ तो बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारी की मनमानी के खिलाफ होगा आंदोलन

गोमिया
माकपा गोमिया प्रखंड कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बैंक ऑफ़ इंडिया, गोमिया के एक अधिकारी द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ शाखा प्रबंधक रोशन कुमार को शिकायत पत्र सौंपा है. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माकपा के जिला सचिव मंडल सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास कर रहे थे.

माकपा गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने बताया कि सियारी गांव के एक युवक सुदामा उर्फ पिंटू कुमार, जो अपनी दिवंगत मां फागुनी देवी के मृत्यु दावा के भुगतान के लिए पिछले तीन-चार महीनों से बैंक का चक्कर काट रहा है. बैंक अधिकारी भुवनेश्वर महतो द्वारा बार-बार दौड़ाया जा रहा है. आरोप है कि उक्त अधिकारी ने मृत्यु दावा संबंधी कागजातों को फेंक दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया.

सुदामा, जो दिहाड़ी मजदूर है और अपनी जीविका के लिए दूसरे प्रदेश में काम करने गया है, को इस तरह परेशान करना और उसके काम में बाधा डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. माकपा नेताओं ने शाखा प्रबंधक को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि 15 दिनों के भीतर सुदामा को उसकी मां के मृत्यु दावा का भुगतान किया जाए, अन्यथा पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.

इसके साथ ही, माकपा नेताओं ने सी-केवाईसी के नाम पर खाताधारकों को हो रही परेशानियों पर भी ध्यान दिलाया. उन्होंने मांग की कि सी-केवाईसी के लिए काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए और स्पेशल काउंटर लगाया जाए ताकि ग्राहकों को राहत मिल सके.

इस प्रतिनिधिमंडल में माकपा नेता विनय स्वर्णकार और भोला स्वर्णकार भी शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!