Homeबोकारोयूजीसी समानता बिल के समर्थन में 25 फरवरी को आक्रोश महारैली

यूजीसी समानता बिल के समर्थन में 25 फरवरी को आक्रोश महारैली

यूजीसी समानता बिल के समर्थन में 25 फरवरी को आक्रोश महारैली
एसडीओ को सौंपा जाएगा ज्ञापन, एससी-एसटी व ओबीसी समाज की एकजुटता की अपील
गोमिया
बहुजन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 25 फरवरी को यूजीसी समानता बिल के समर्थन में आक्रोश महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी मोर्चा के संयोजक कालेश्वर बौद्ध ने दी।
उन्होंने बताया कि महारैली की शुरुआत बोकारो थर्मल से होगी। इसके बाद रैली कथारा, हज़ारी मोड़, गोमिया, होसिर और साड़म होते हुए तेनुघाट पहुंचेगी। तेनुघाट में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संयोजक कालेश्वर बौद्ध ने कहा कि रैली में एससी, एसटी एवं ओबीसी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे और यूजीसी समानता बिल को कड़ाई से लागू करने की मांग उठाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह रैली सामाजिक न्याय और शैक्षणिक संस्थानों में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया था लेकिन दुर्भाग्य है कि कोर्ट के द्वारा रोक लगा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!