Homeबोकारोरजत जयंती पर बीडीओ और सीओ साइकिल रैली में हुए शामिल

रजत जयंती पर बीडीओ और सीओ साइकिल रैली में हुए शामिल

रजत जयंती पर बीडीओ और सीओ साइकिल रैली में हुए शामिल
गोमिया
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे राज्य में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बोकारो जिले के गोमिया स्थित उच्च विद्यालय होसिर में बीडीओ महादेव कुमार महतो और सीओ आफताब आलम की अगुवाई में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली होसिर स्कूल मैदान से शुरू होकर साड़म बाजार होते हुए तेनुघाट ऊपरी सड़क तक गई और पुनः स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान “उन्नतिशील झारखंड” और “हरित, प्रदूषण मुक्त झारखंड” का संदेश दिया गया। बीडीओ व सीओ ने कहा कि साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झारखंड अब एक विकसित और कल्याणकारी राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है।
रैली के दौरान बच्चों ने बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, फुलो-झानो जैसे वीर झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। मौके पर मुखिया सावित्री देवी, पंसस गीता देवी, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, झामुमो नेता संतोष साव, सचिव सुजीत प्रसाद, प्रधानाध्यापक ललन प्रसाद सहित कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!