रांची: जीबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के निदेशक और प्राचार्य को किया गया सम्मानित
Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस भव्य कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव और शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने राज्य के शिक्षकों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया.
इस समारोह में जीबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के निदेशक स्वरूप चंदन बैठा और प्राचार्य चंदन भारती को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. साथ ही विद्यालय के अन्य शिक्षकों को भी उनके प्रयासों के लिए सराहा गया.
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि यह सम्मान हर वर्ष शिक्षकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान को प्रकट किया.
