Homeबोकारोराकोमयू सीसीएल रीजनल कमिटी की बैठक संपन्न, कोल इंडिया के अस्तित्व पर...

राकोमयू सीसीएल रीजनल कमिटी की बैठक संपन्न, कोल इंडिया के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा: विधायक कुमार जयमंगल सिंह

राकोमयू सीसीएल रीजनल कमिटी की बैठक संपन्न, कोल इंडिया के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा: विधायक कुमार जयमंगल सिंह

बेरमो/डेस्क
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) की सीसीएल जोन की बैठक मंगलवार को ढोरी पांच नंबर यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार ने की. मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कोल इंडिया के भविष्य पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी कानूनों को लागू करने पर आमादा है, जिससे कोल इंडिया का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है.

विधायक ने कहा कि सीसीएल रीजनल अध्यक्ष और सचिव को मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए सभी एरिया में बैठकें आयोजित करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन को सीसीएल में सबसे विश्वसनीय श्रमिक संगठन के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जो पदाधिकारी कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें संगठन से हटाया जाएगा.
बैठक में मजदूरों के कार्य और अधिकारों के लिए एक एजेंडा तैयार किया गया. इसमें जीएम और परियोजना स्तर पर मीटिंग आयोजित करने, एसीसी, पीसीसी, वेलफेयर, हाउसिंग और सेफ्टी कमेटी में यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल करने तथा रिक्त स्थानों को भरने पर चर्चा हुई. साथ ही, पूरे सीसीएल में आंदोलन कर सभी कमेटियों में यूनियन के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने की बात कही गई.

मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध
विधायक ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी कानून लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह नीतियां मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही हैं. उन्होंने मजदूरों के हक की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया.

स्व. गिरिजा शंकर पांडेय को श्रद्धांजलि
बैठक की शुरुआत में मजदूर नेता स्व. गिरिजा शंकर पांडेय को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.

इस अवसर पर रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह, वरीय नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, हरेंद्र प्रसाद सिंह, शिवनंदन चौहान, वृज बिहारी पांडेय सहित सभी एरिया के अध्यक्ष, सचिव और सैकड़ों मजदूर नेता उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!