Homeबोकारोराजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक: पंचायत सचिवालय में ही पंचायत...

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक: पंचायत सचिवालय में ही पंचायत सचिव रखने की मांग

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक: पंचायत सचिवालय में ही पंचायत सचिव रखने की मांग
अनंत/डेस्क
रांची स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बैठक में 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायत राज और नगर निकाय व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिलाने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने संगठन के सदस्यों को जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए बधाई दी.

oplus_0

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्रीवेला प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनावों के लिए तैयार रहने की अपील की और इसके लिए कुछ टास्क भी सुझाए.

बैठक में आरजीपीआरएस के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने पंचायत सचिवों को पंचायत सचिवालय में ही पदस्थापित करने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पंचायत सचिवों को मिलने वाले मकान किराया भत्ते की बचत होगी. साथ ही, झारखंड पंचायती राज नियमावली 2001 में संशोधन के लिए सुझाव सरकार तक पहुंचाने की बात कही, जिससे त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों को अधिक लाभ मिल सके.

बैठक में डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने संगठन को कांग्रेस की नींव बताते हुए इसकी कार्यशैली की सराहना की. बैठक में डॉ. अमित झा, सतीश पॉल मुंझनी, रियाजुल अंसारी, जॉनसन मिंज, अंजनी रंजन, ज्ञान सिंह दोरायबुरू, रितेश तामसोय, समीर सुंडी, त्रिभुवन, फणीश्वर नाथ नीलेश, देवलाल कुमार, संतोष राय, पवन कुमार, विवेक विशाल, रोहित ठाकुर, योगेंद्र यादव, कंचन देवी, अमृतेश कुमार, और अन्य सदस्य उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!