Homeबोकारोरामनवमी पर्व को लेकर बेरमो प्रशासन सतर्क, एसडीएम और एसडीपीओ ने किया...

रामनवमी पर्व को लेकर बेरमो प्रशासन सतर्क, एसडीएम और एसडीपीओ ने किया फ्लैग मार्च

रामनवमी पर्व को लेकर बेरमो प्रशासन सतर्क, एसडीएम और एसडीपीओ ने किया फ्लैग मार्च
गोमिया/डेस्क
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को बेरमो प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा और एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
फ्लैग मार्च महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धावैया, कंडेर, जहरलोंग, बड़की पुनु समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में किया गया। इस दौरान महुआटांड़ थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव समेत पुलिस बल के जवान भारी संख्या में मौजूद रहे।
एसडीएम मुकेश मछुवा ने लोगों से अपील की कि वे रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि अफवाहों से बचें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास का माहौल देखा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!