Homeबोकारोलायंस क्लब का 35वां चार्टर नाईट, दो नये सदस्यों ने ली शपथ

लायंस क्लब का 35वां चार्टर नाईट, दो नये सदस्यों ने ली शपथ

लायंस क्लब का 35वां चार्टर नाईट, दो नये सदस्यों ने ली शपथ
सांस्कृतिक एवं सेवा कार्याे से परिपूर्ण है लायंस क्लब- सीमा बाजपेई
बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित त्रिजल नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस क्लब ने अपना 35वां चार्टर नाईट का आयोजन किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एमजेएफ लायंन सीमा बाजपेई जमशेदपुर से पहुंची थी।
ध्वज वंदना के बाद विश्व शांति के लिए मौन धारण किया गया। इसके बाद द्वीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। लायंन शुभम बाजपेई ने दो नये सदस्यों खिरोधर महतो व रत्नेश शर्मा को लायंस की सदस्यता ग्रहण कराते हुए शपथ दिलायी। सुशील कुमार सिंह को दुबारा क्लब का अध्यक्ष बनाया गया। एमजेएफ लायंन सीमा बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक एवं सेवा कार्याे से परिपूर्ण यदि कोई क्लब है तो वह है लायंस क्लब। लायंस क्लब पूरे विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है। लायंस क्लब हमेशा सेवा भावना से जुड़कर विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनायी है, और निरंतर आगे भी चलता रहेगा। कहा कि लायंस क्लब में युवाओं को जोड़े और समाजसेवा में अग्रिम भूमिका निभाने की मौका दें। क्लब सचिव सुनील कुमार यादव ने पिछलें वर्ष क्लब द्वारा किए गए कार्यों के बारें में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर क्लब में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान करते हुए उन्हें मोमेंटो दिया गया। समारोह में क्लब के आजीवन सदस्य जोगेंद्र गिरी, क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, एसडी सिंह, बिनोद भाटिया, कोषाध्यक्ष धरम सिंह, संजय पासवान, प्रकाश ठक्कर, जितेंद्र सिंह, एनपी सिन्हा, भुवनेश्वर साव, पीपी श्रीवास्तव, सुनील सिंह, किरन देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
फोटो-समारोह में अध्यक्ष को गेबल सौंपते मुख्य अतिथि व अन्य।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!