Homeबोकारोलालपनिया: बंद पांच क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की जेवरात सहित...

लालपनिया: बंद पांच क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की जेवरात सहित नगद की चोरी

लालपनिया: बंद पांच क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की जेवरात सहित नगद की चोरी

Lalpaniya: बोकारो जिला के ललपनिया थाना अंतर्गत ललपनिया आवासीय कॉलोनी में बंद 5 क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की जेवरात और नगदी की चोरी की घटना हुई है. इस घटना के बाद आवासीय कॉलोनी के लोग दहशत में है. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को ललपनिया थाना क्षेत्र के डी टाइप क्वार्टर में राजीव मित्रा, सलीम अंसारी और सीपी सिंह के आवास में ताला तोड़कर अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, वहीं ई टाइप में प्रदीप बरनवाल और अमित जैन के क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नगद चोरी कर फरार हो गए. इस संबंध में प्रदीप बरनवाल ने बताया कि वह शनिवार की रात को महज 2 घंटे के लिए रामगढ़ जिला के घाटो अपने रिश्तेदार के यहां गया था, उसी समय अपराधियों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए का जेवरात चोरी कर ले गए. उन्होंने बताया कि रात के करीब एक बजे वह अपने रिश्तेदार के यहां गया था. वहां से वह 2 घंटे के अंदर में अपने क्वार्टर लौटा तो गाड़ी की आवाज सुनते ही अपराधी वहां से भागने लगे. जैसे ही वह अपने दरवाजे के पास गया तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और अंदर गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ है. वहां रखे लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर भाग गए. उन्होंने तुरंत लालपनिया पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही लालपनिया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह भाग चुके थे. इसी प्रकार अमित जैन जो बीमार है और रांची में इलाजरत है, उसके भी घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. इसी प्रकार डी टाइप के सीपी सिंह, राजीव मित्रा और सलीम बाहर गए हुए हैं, उनके आवास का भी ताला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!