Homeबोकारोलेडी सुपरवाइजर और मास्टर ट्रेनर्स के लिए शिक्षण-अधिगम सामग्री पर प्रशिक्षण सत्र...

लेडी सुपरवाइजर और मास्टर ट्रेनर्स के लिए शिक्षण-अधिगम सामग्री पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित

लेडी सुपरवाइजर और मास्टर ट्रेनर्स के लिए शिक्षण-अधिगम सामग्री पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित
अनंत/बोकारो
बोकारो समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में लेडी सुपरवाइजर और मास्टर ट्रेनर्स (आंगनबाड़ी सेविकाओं) के लिए शिक्षण-अधिगम सामग्री पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बच्चों की शिक्षा को प्रभावी बनाने पर जोर
प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी में परिवर्तित करना और प्रारंभिक बाल्यावस्था में देखभाल, शिक्षा और पोषण को प्रभावी रूप से जोड़ना था। उपायुक्त विजया जाधव ने इंटरएक्टिव गतिविधि-आधारित कार्यशाला के जरिए बच्चों की ग्रहणशील क्षमता और ध्यान केंद्रित होने के लाभ को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया।
2,256 आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षण-अधिगम सामग्री का वितरण
बोकारो जिले में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत 2,256 आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षण-अधिगम सामग्री का वितरण शुरू किया गया है। इसमें फ्लैशकार्ड, कहानी की किताबें, चित्र पुस्तिकाएँ, विभिन्न वस्तुओं के चार्ट और नैतिक शिक्षा की पुस्तकें शामिल हैं, जिससे प्रारंभिक बाल शिक्षा को सशक्त बनाया जा सके।
77 लेडी सुपरवाइजर और सेविकाओं ने लिया हिस्सा
इस प्रशिक्षण सत्र में बोकारो की 11 एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजनाओं से 77 लेडी सुपरवाइजर एवं सेविकाओं ने भाग लिया।
नीति आयोग और जेसीईटी के विशेषज्ञों ने किया संचालन
प्रशिक्षण सत्र का संचालन नीति आयोग के फैलोज रूपल जैन, श्रुति मिश्रा एवं झारखंड काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (JCET) से अहमद उद्दीन ने किया।
यह प्रशिक्षण सत्र आंगनबाड़ी सेविकाओं को नए शिक्षण तरीकों से परिचित कराने और बाल विकास को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!