Homeबोकारोलोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोमिया में खेल महोत्सव 2025 का उम्दा आयोजन

लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोमिया में खेल महोत्सव 2025 का उम्दा आयोजन

लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोमिया में खेल महोत्सव 2025 का जोशपूर्ण आयोजन

गोमिया
“खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का साधन है” – इसी सोच के साथ लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोमिया में खेल महोत्सव 2025 का आयोजन एक प्रेरणास्पद और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। स्कूल का मैदान में खेल प्रतिभाओं, ज़ोरदार नारों और तालियों की गूंज से भर गया, जब छात्र-छात्राओं ने विविध खेलों में भाग लेकर अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फादर सीरियक जोसेफ के प्रेरक उद्बोधन से हुई, जिन्होंने कहा कि “खेल बच्चों को नेतृत्व, निर्णय क्षमता और जीवन के संघर्षों से जूझने की ताकत देता है।” फादर सुरेन्द्र महतो और प्रधानाचार्या सिस्टर सेरिन की उपस्थिति और प्रोत्साहन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
मुख्य खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे:
बॉयज वॉलीबॉल: टेरेसा हाउस ने दमदार खेल दिखाते हुए अल्फोंसा हाउस को पराजित कर जीत दर्ज की।
गर्ल्स वॉलीबॉल: गांधी हाउस ने बेहतरीन तालमेल के साथ टेरेसा हाउस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
गर्ल्स खो-खो: जेवियर हाउस की लड़कियों ने तेजी और रणनीति से गांधी हाउस को मात दी।
बॉयज फुटबॉल: अल्फोंसा हाउस की टीम ने टेरेसा हाउस को शिकस्त देते हुए शानदार जीत हासिल की।
हर विजेता टीम को व्यक्तिगत मेडल और समूह में फील्ड देकर सम्मानित किया गया, जो खिलाड़ियों के परिश्रम और समर्पण का प्रतीक बना। उद्घोषक प्रकाश यादव की ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह भर दिया, जबकि आयोजन की व्यवस्थाएं सुजीत सर, दीपक लकड़ा और बोनी सर के नेतृत्व में सुचारू रूप से संपन्न हुईं।
इस खेल महोत्सव में शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें परमेश्वर, गौतम, दीपक रविदास, नीलकण्ठ, सूरज, विनय, देव प्रकाश, कान्ता, मेरी, प्रिया, अनिता, सुजाता, रंजिता, मरियम, सुसाना, अंजु, अनुभा, अनुराधा, सिलबिया मैम सहित अन्य सभी शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!