Homeबोकारोविधायक कुमार जयमंगल ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

विधायक कुमार जयमंगल ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

विधायक कुमार जयमंगल ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

पी लाल/पेटरवार:
विधानसभा चुनाव 2024 के तहत बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ चांपी पंचायत के पथलछिड़वा, चांपी शिव मंदिर, घरारीटांड़, केशवारी, और खेतको पंचायत के बिरचुवा तुरी टोला एवं मंडई घोघरा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान विधायक कुमार जयमंगल ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा, “मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में 1300 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए हैं, जिसमें अकेले चांपी पंचायत में लगभग 21 करोड़ रुपये का काम हुआ है।” उन्होंने कहा कि वह जाति और धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि विकास के आधार पर वोट मांगने आए हैं।

विधायक ने हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “200 यूनिट मुफ्त बिजली, बकाया बिजली बिल माफी, किसानों के केसीसी कृषि ऋण माफ, पारा शिक्षकों का स्थायीकरण, जल सहियाओं के वेतन में वृद्धि और महिलाओं के लिए मइया सम्मान योजना जैसी योजनाएं हमारी सरकार की देन हैं।” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “झारखंड में 20 साल तक भाजपा सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने आपके हित में कोई ठोस काम नहीं किया।”

जनसभा में विधायक ने लोगों से हाथ छाप चुनाव चिह्न पर वोट देकर हेमंत सरकार को दोबारा सत्ता में लाने की अपील की।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, परवेज आलम, गोपिन मुर्मू, समाजसेवी सीताराम मुर्मू, दिलीप मुर्मू समेत कई समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!