Homeबोकारोविवाहिता की हत्या के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार
गोमिया
महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गोपो गांव में एक 27 वर्षीय विवाहिता भारती कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को मृतका के पति हरदेव महतो उर्फ सेंटू और ससुर हेमलाल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज होते ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतिका के पिता ने राम किशुन महतो ने भारती के पति हरदेव महतो और ससुर हेमलाल महतो सहित अन्य के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी आरोप के आधार पर पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार अहले सुबह मृतका के पिता राम किशुन महतो को सूचना दी गई कि उनकी बेटी भारती कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तब वे भागे भागे गोपो गांव पहुंचे। वहां उनकी नातिन मिमांशु (8 वर्ष) ने उन्हें बताया कि “मां की गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दी गई। तब वे थाना गए और प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। आरती की दो बेटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!