विशेष शिविर के दौरान बिरहोर महिला को हुई प्रसव पीड़ा, फिर जानें क्या हुआ?
कुमार अनंत/गोमिया
गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत बिरहोर टोला में गुरुवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एक बिरहोर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसकी जानकारी मिलते ही वहां उपस्थित एएनएम ने तुरंत सुरक्षित प्रसव कराया। तत्पश्चात मनीषा बिरहोर (पति चेतन बिरहोर)जच्चा-बच्चा की स्थिति को देखते हुए ममता वाहन के माध्यम से उन्हें अस्पताल भेजा गया।
इस शिविर में बिरहोर समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में प्रमुख प्रमिला चौड़े, अंचल अधिकारी आफताब आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, मुखिया रामबृक्ष मुर्मू सहित प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
शिविर में आयुष स्वास्थ्य जांच के 99 लोगों की जांच की गई, मृत्यु प्रमाण पत्र के 1 प्रमाण पत्र जारी किया गया। पेंशन लाभ के 6 लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा गया। 35 लाभुकों को बीज मक्का का बीज उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य ओपीडी सेवा में 35 लोगों की जांच की गई। 30 महिलाओं को सैनिटरी पैड और अंडर गारमेंट वितरण किया गया।
प्रशासन की यह पहल न केवल सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में भी त्वरित सेवा उपलब्ध कराने की मिसाल पेश करती है।