Homeबोकारोवेतन विसंगति को लेकर सीसीएल गोविंदपुर के मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

वेतन विसंगति को लेकर सीसीएल गोविंदपुर के मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

वेतन विसंगति को लेकर सीसीएल गोविंदपुर के मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन
कथारा
सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना के मजदूरों ने वेतन में त्रुटियों के मुद्दे पर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया. मजदूरों का कहना है कि एनसीडब्ल्यूए 11 एरियर भुगतान में गड़बड़ियां हुई हैं, जिससे उनका वेतन करीब दो से तीन लाख रुपये कम मिला है. इसके अलावा, 197 मजदूरों का अंडरग्राउंड अलाउंस भी नहीं दिया गया है. इनकम टैक्स के फार्म 16 में भी गड़बड़ियां हैं, जिससे मजदूरों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है.

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने इस मामले पर प्रबंधन से वार्ता की. प्रबंधन ने दो दिनों के अंदर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. बैठक में प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक जयंत सिन्हा, खान प्रबंधक अंजनी सिंह, माइंस इंचार्ज नंदकिशोर यादव और संगठन की ओर से वरुण सिंह के अलावा शाखा सचिव विकास कुमार सिंह, शाखा अध्यक्ष राजकुमार साहू, क्षेत्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार ओझा, रंजीत मंडल, चरीत्रर नोनिया, मगहिया उरांव, अब्दुल, नूनूचंद मोहली रवानी, मोहम्मद कलीम, अनीराम मोहली, ललन केवट आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!