Homeबोकारोव्यवसायी बिगन प्रजापति का निधन, जीवन भर सेवा और संघर्ष की मिसाल...

व्यवसायी बिगन प्रजापति का निधन, जीवन भर सेवा और संघर्ष की मिसाल रहे

व्यवसायी बिगन प्रजापति का निधन, जीवन भर सेवा और संघर्ष की मिसाल रहे
गोमिया
गोमिया-सवांग के वरिष्ठ व्यवसायी और समाजसेवी बिगन प्रजापति का 1 मई को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। मृदुल स्वभाव और सेवाभाव से ओतप्रोत बिगन प्रजापति समाज में दान-पुण्य और मदद के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे।
बिगन प्रजापति का बचपन अत्यंत कष्टमय रहा। शुरू के दिनों में वे देशी फल जामुन तोड़कर ट्रेन में बेचते थे और जीवन यापन करते थे। पान का दुकान भी चलाए। इसी संघर्षपूर्ण जीवन के दौरान वे कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने कपड़ा लाकर घूमघूम कर बाजार में बेचने का कार्य शुरू किया। एक बार जब वे कपड़ा खरीद के लिए कोलकाता के एक सेठ के यहां पहुंचे, उसी समय आयकर विभाग का छापा पड़ा। सेठ ने उन्हें एक झोले में रुपये देकर बाहर भेज दिया और बाद में आने को कहा। रेड के बाद बिगन प्रजापति जब लौटा तो सेठ दंग रह गया। उन्होंने पूरी ईमानदारी से वह राशि सेठ को वापस कर दी। उनकी ईमानदारी से प्रभावित होकर सेठ ने उन्हें दुकान खोलने के लिए कहा और दुकान के लिए कपड़ा देकर सहयोग किया।
इसके बाद बिगन प्रजापति ने तेनुघाट डैम निर्माण में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम किया। ललपनिया में टीटीपीएस निर्माण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण और पहाड़ी कटिंग का कार्य भी किया। बाद में वे सीसीएल में लकड़ी सप्लायर बने और सिविल कांट्रेक्टर का भी काम किया।
सवांग बाजार में जमीन खरीदकर दुकान खोलने वाले वे पहले व्यक्ति थे। इसके बाद धीरे धीरे दुकान खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। करीब 26 वर्ष पूर्व वे छत से गिर गए थे, जिसमें उनके सिर की हड्डी टूट गई थी। हाल ही में जनवरी में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, लेकिन इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। 1 मई को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बिगन प्रजापति अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!