Homeबोकारोशव पहुंचते गांव में मचा कोहराम, ट्रेन यात्रा के दौरान उमेश कुमार...

शव पहुंचते गांव में मचा कोहराम, ट्रेन यात्रा के दौरान उमेश कुमार की मौत

शव पहुंचते गांव में मचा कोहराम, ट्रेन यात्रा के दौरान उमेश कुमार की मौत
गोमिया
गोमिया प्रखंड के साडम मंडई टोला निवासी उमेश कुमार राम (39 वर्ष), पिता स्वर्गीय लालदेव राम का शव शनिवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार उमेश गुरुवार को अपने अन्य साथियों के साथ काम के सिलसिले में टाटा स्टेशन से टाटा-यशवंतनगर ट्रेन पकड़कर गुरुवार को बेंगलुरु जा रहे थे। ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई थी। उसके साथ में चल रहे साथियों ने रेलवे पुलिस को सूचना देकर उन्हें ट्रेन से उतारकर अंबोदला स्थित एबी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शनिवार को बोकारो नदी के तट पर उमेश का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार राम, राजेश प्रसाद, सुरज राम, गुड्डु राम, दिपलाल राम, रमेश राम, नागेश्वर राम, कृष्णा राम, राधारमण कुमार, संतोष राम समेत कई लोग मौजूद रहे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!