शिक्षक रेवत रविदास के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई गणमान्य
गोमिया/डेस्क
गोमिया प्रखंड के होसिर देवीपुर निवासी सह प्रभारी हेडमास्टर रेवत रविदास के पिता और क्षेत्र के प्रतिष्ठित राजमिस्त्री दर्शन रविदास (75 वर्ष) का निधन हो गया। वे पिछले डेढ़ साल से अस्वस्थ थे। उनके निधन से परिवार और समाज में शोक की लहर है।
दर्शन रविदास के बड़े पुत्र रेवत रविदास, उत्क्रमित हाई स्कूल लावालौंग के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। वे अपने पीछे तीन पुत्रों श्यामलाल दास, सुनील कुमार दास सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। खबर सुनकर जिला परिषद के सदस्य आकाश लाल सिंह ने गहरा संवेदना व्यक्त की है।
उनका अंतिम संस्कार बौद्ध वंदना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख लोगों में रमेश बौद्ध, रविंद्र बौद्ध, शिक्षक मदन, शिक्षक रामनाथ रविदास, रविशंकर पासवान, ब्रजमोहन रविदास, महिपाल प्रसाद, सतनाम सिंह, त्रिलोकी महतो, बिजेंद्र महतो, सचिन महतो, बालेश्वर महतो, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र मैत्रेय, बासुदेव रविदास, कपिल राम, राजकुमार, चिडन राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
स्व. दर्शन रविदास न केवल अपने पेशे में निपुण थे, बल्कि समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
