श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विभिन्न दल के नेता, मंत्री और अधिकारी, परिजनों को बंधाया ढांढस
डेस्क
राज्य के मंत्री और गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के रामगढ़ जिला स्थित मुरुबंदा पैतृक आवास पर उनके छोटे भाई भरत कपूर के असामयिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, विधायकों, सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों का तांता लगा रहा।
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपक बीरुआ, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद खीरू महतो,गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मांडू विधायक तिवारी महतो, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, हुसैनाबाद विधायक संजय यादव, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, सिल्ली विधायक अमित महतो ने मुरुबंदा पहुंचकर दिवंगत भरत कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की और मंत्री से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक बेबी देवी बबीता देवी से भेंट कर संवेदना प्रकट की।
इसके अलावा पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, यदुनाथ पांडेय, पूर्व विधायक विरंची नारायण, पूर्व मंत्री बदल पत्रलेख, मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए।
आजसू सुप्रीमो पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी मुरुबंदा पहुंचकर मंत्री से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।
प्रशासनिक अधिकारियों में आईजी क्रांति कुमार गडिडेसी, बोकारो डीसी अजय नाथ झा, डीसी रामगढ़, एसपी रामगढ़, डीडीसी रामगढ़, टीवीएनएल एमडी अनिल कुमार शर्मा, बोकारो डीटीओ वंदना शेजवलकर, गोमिया सीओ अफताब आलम, बीडीओ महादेव कुमार महतो सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय भरत कपूर को श्रद्धांजलि दी और मंत्री व उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।