संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती पर भीम आर्मी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
बेरमो/डेस्क
अम्बेडकर भवन, कथारा में बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती मनाकर की गई. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया. इस दौरान उनके शिक्षा, स्वच्छता, और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास और संचालन जिला उपाध्यक्ष ललन कुमार राम ने किया. बैठक में बोकारो जिला कमिटी के साथ नावाडीह, गोमिया, जरीडीह, बेरमो, कसमार, और फुसरो नगर के पदाधिकारियों ने भाग लिया.
नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा
बैठक में झारखंड में प्रस्तावित नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई. फुसरो नगर परिषद से भीम आर्मी प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया. साथ ही, संगठन के विस्तार के लिए प्रखंड, पंचायत और वार्ड स्तर पर नई कमिटियों के गठन पर विचार-विमर्श किया गया.
बोकारो में आएंगे चंद्रशेखर आजाद
बैठक में निर्णय लिया गया कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और राष्ट्रीय मुख्य सचिव कमल सिंह वालिया को जून 2025 में बोकारो आमंत्रित किया जाएगा.
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मेघु दिगार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धरम घासी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार बौद्ध, कार्य समिति सदस्य प्रकाश तुरी, आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, भीम आर्मी फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, प्रभारी शैलेश घासी, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष पिंटू रविदास, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी बोकारो जिला प्रभारी अमरजीत कुमार, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, कसमार प्रखंड प्रभारी रामू घासी, धीरजू घासी, आजाद समाज पार्टी बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र राम, चंद्रपुरा प्रखंड उपाध्यक्ष नारायण दास, पेटरवार प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार, रंजीत कौल, राजेंद्र चौधरी, शेखर कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.
