Homeबोकारोसड़क निर्माण के रैयतों की उपस्थिति में जमीन की हुई मापी

सड़क निर्माण के रैयतों की उपस्थिति में जमीन की हुई मापी

सड़क निर्माण के रैयतों की उपस्थिति में जमीन की हुई मापी

कसमार
बरलंगा-कसमार पथ चौड़ीकरण योजना में जमीन अधिग्रहण के बावजूद बगदा के कुछ रैयतों को मुआवजा राशि नहीं मिलने पर गुरुवार को सड़क पर उतर का विरोध प्रदर्शन करने के बाद शनिवार को बोकारो के एसी के निर्देश पर संबंधित भूमि की मापी कराई गई। कसमार के अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा की उपस्थिति में अंचल के अमीन विक्रम कुमार ने अन्य सहयोगियों के साथ भूमि की मापी की। मौके पर अंचलाधिकारी ने संबंधित भूमि एवं मौजा का नक्शा के साथ मामले का अवलोकन भी किया। मालूम हो कि बगदा के अजया टोला निवासी गिरिधारी महतो, हराधन महतो, संतोष कुमार प्रजापति, अशोक कुमार प्रजापति आदि ने मुआवजा नहीं मिलने पर गुरुवार को सड़क (कार्यस्थल) पर उतर कर विरोध किया था। मापी के मौके पर बगदा पंचायत के पूर्व मुख्य विष्णु चरण महतो, गोपाल महतो, कामेश्वर महतो, वासुदेव महतो, मनोज महतो आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!