Homeबोकारोसर्वर खराब होने के कारण निराश लौट रही हैं मंइयां योजना के...

सर्वर खराब होने के कारण निराश लौट रही हैं मंइयां योजना के लाभुक

सर्वर खराब होने के कारण निराश लौट रही हैं मंइयां योजना के लाभुक
Kathara: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के लाभुक पंचायत सचिवालय से निराश लौट रही हैं. दरअसल सर्वर खराब होने के कारण लाभुकों का आवेदन ऑनलाइन नहीं हो रहा है. यह हाल बेरमो प्रखंड क्षेत्र के जारंगडीह उत्तरी पंचायत का है। पंचायत स्तरीय शिविर में महिलाएं उत्साहपूर्वक पहुंच रही हैं, लेकिन सर्वर की खराबी के कारण, लगातार तीसरे दिन भी महिलाओं को निराश होकर लौटना पड़ा. सोमवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय पहुंचीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी सर्वर की समस्या के चलते उन्हें बिना किसी कार्यवाही के वापस लौटना पड़ा. महिलाओं ने इस समस्या पर नाराजगी जताई और कहा कि सरकार ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए मंईयां सम्मान योजना बनाई है, लेकिन सर्वर खराबी की वजह से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!