Homeबोकारोसर्वर डाउन के कारण मंइयां सम्मान योजना शिविर में आवेदन नहीं हो...

सर्वर डाउन के कारण मंइयां सम्मान योजना शिविर में आवेदन नहीं हो सका ऑनलाइन

सर्वर डाउन के कारण मंइयां सम्मान योजना शिविर में आवेदन नहीं भरा जा सका ऑनलाइन

कथारा – राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 3 से 10 अगस्त तक सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन शुरू हुआ. शनिवार को पहले दिन, बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत में भी शिविर निर्धारित समय पर आरंभ किया गया. पंचायत सचिवालय में लाभार्थियों की भीड़ उमड़ी, उनकी उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी.

लेकिन, सर्वर खराबी के कारण लाभार्थियों का ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जा सका. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने फॉर्म जमा किए और सर्वर ठीक होने की बात कहकर लाभार्थियों को पुनः बुलाने का आश्वासन दिया गया.

बेरमो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि प्रखंड के 19 पंचायतों में शिविर निर्धारित समय पर शुरू किए गए थे. पहले दिन कुल 19 पंचायतों में 4390 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन सर्वर खराबी के कारण केवल 6 आवेदन ही ऑनलाइन भरे जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि पंचायतों में सारी व्यवस्थाएं बेहतर हैं और निर्धारित समय अवधि के भीतर लक्ष्य के अनुरूप सभी फॉर्म ऑनलाइन भर लिए जाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!