सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
कथारा
डी ए वी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में प्रातः कालीन सभा के दौरान सीसीए (सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. इस समारोह में विद्यालय के प्राचार्य एवं झारखंड जोन जी के निदेशक, विपिन राय ने सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए.
स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वेदांश राज (विवेकानंद सदन), द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से अभिनव शरण भट्ट (दयानंद सदन) और उज्जवल कुमार मिश्रा (विवेकानंद सदन), तथा तृतीय स्थान अराध्या यादव (दयानंद सदन) ने प्राप्त किया. एक्सटेंपरेरी प्रतियोगिता में शिवम अग्रवाल (श्रद्धानंद हाउस) प्रथम, एलिशबा नैयर (श्रद्धानंद हाउस) द्वितीय, और मो. जैद अली (विवेकानंद हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
हिंदी भाषण प्रतियोगिता में अर्पित अग्रवाल (अरबिंदो सदन) ने प्रथम स्थान, दिव्यांशु कुमार मिश्रा (श्रद्धानंद सदन) ने द्वितीय स्थान, और ख्याति मिश्रा (विवेकानंद सदन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में आयुष्का कुमारी (विवेकानंद सदन) प्रथम, शानवी आनंद (अरबिंदो सदन) द्वितीय, और तनु सिंह (दयानंद सदन) एवं अश्मित कुमार सिंह (अरबिंदो सदन) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया.
इस सम्मान समारोह में विभिन्न सदनों के प्रमुख, जैसे श्री जितेंद्र दुबे (दयानंद सदन), डॉ. आर एस मिश्रा (अरबिंदो सदन), श्री असित कुमार गोस्वामी (विवेकानंद सदन), और श्री अमित पांडे (श्रद्धानंद सदन) ने भी बच्चों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर एवं अंग्रेजी शिक्षक श्री बीके दसौंधी ने किया.
प्राचार्य श्री राय ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी और अन्य छात्रों को भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे.
