Homeबोकारोसांसद के पहल पर लगा ट्रांसफार्मर, प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

सांसद के पहल पर लगा ट्रांसफार्मर, प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

सांसद के पहल पर लगा ट्रांसफार्मर, प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन
नावाडीह
गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी की पहल पर परसबनी पंचायत के धवाटांड में रविवार को 100 केबी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. इसका उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया.

श्री महतो ने उद्घाटन के मौके पर बताया कि इससे पहले गांव में 63 केबी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो 10 दिन पहले जल जाने के कारण गांव में बिजली बाधित हो गई थी. ग्रामीणों द्वारा इस समस्या की जानकारी सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी को दी गई. सांसद चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी से बात कर 100 केबी का नया ट्रांसफार्मर दिलाने का प्रबंध किया. अब गाँव में बिजली पुनः बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया.

उद्घाटन के मौके पर उप मुखिया प्रतिमा देवी, ग्राम पंचायत प्रभारी वकील सिंह, चूल्हा प्रमुख लक्ष्मण महतो, संतोष महतो, हार्सित सिंह, मनोज पंडित, किस्टू सिंह, नीलकंठ सिंह, परमेश्वर सिंह, शंकर मांझी सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!