साड़म पश्चिमी में 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, अंधेरे में थे ढाई सौ लोग
गोमिया
गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी नहर रोड क्षेत्र में सोमवार को जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंसस विष्णु लाल सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य संजय ठाकुर, डॉ. राजेंद्र साव, हीरालाल, अशोक उपाध्याय (पंचायत सहायक), सतीश कुमार, परमजीत साव, संजय कुमार, बंटी, प्रकाश, रविन्द्र, बबलू उपाध्याय एवं दीपक दास उपस्थित थे।
बता दें कि 30 जून को पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे इलाके के करीब ढाई सौ लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने बिजली विभाग से लगातार संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया, जिससे अब स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने जिप सदस्य एवं स्थानीय प्रतिनिधियों का आभार जताया।
