साड़म में भव्य रामनवमी महोत्सव संपन्न, 62 अखाड़ों ने लिया भाग
गोमिया/डेस्क
श्री गणेश अखाड़ा साड़म में रविवार को महा रामनवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन साड़म-होसिर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर क्षेत्र के 62 अखाड़ों का मिलन हुआ, जिसमें गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग उठा। श्री गणेश अखाड़ा परिसर चारों ओर से महावीरी झंडों से पट गया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
अखाड़ों द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य झांकियों की प्रस्तुति की गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि माधवलाल सिंह ने भगवान श्रीराम के जीवन और मर्यादा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम अपने गुणों, स्वभाव और कर्मों के कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्रेष्ठ झांकी प्रस्तुत करने वाले अखाड़ों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं सभी अखाड़ों के प्रमुखों को भगवा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, सूरज लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, मोहन चौधरी, बलराम पासवान, मुखिया शोभा देवी एवं सावित्री देवी, पंसस विष्णु लाल सिंह, चांदनी देवी, गीता देवी, उप मुखिया पंकज जैन, पूर्व मुखिया राम लखन प्रसाद, मनबोध डे, विकास जैन, मुरारी मोहन, अनिल रवानी, राजेश भंडारी, अंकुश भंडारी, बबलू राम, संतोष राम, अजीत नारायण प्रसाद, मणिलाल पासवान, रामविलास रजवार, कारू यादव, प्रमोद सिंह, प्रदीप चौधरी, वासुदेव यादव, धनंजय रविदास, डीएन तिवारी, गोविंद नायक, अशोक पाठक, हीरालाल राम, अभिषेक प्रसाद, बद्री प्रजापति, जयप्रकाश तिवारी, विनोद तिवारी, केशु यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
