Homeबोकारोसीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर...

सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

बेरमो/डेस्क
सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी में गुरुवार को सीएसआर के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जीएम रंजय सिंहा और सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में कुल 75 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 46 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए. इन मरीजों का ऑपरेशन 21 और 22 फरवरी को किया जाएगा.
शिविर में शामिल मरीजों को निःशुल्क दवा, भोजन और रहने की सुविधा प्रदान की जा रही है. इसके अलावा, अन्य मरीजों को भी मुफ्त दवाएं दी गईं. ढ़ोरी जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि सीसीएल अपने हितधारकों के लिए समय-समय पर इस तरह के चिकित्सा शिविर आयोजित करता रहता है, ताकि जरूरतमंदों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें.
शिविर के सफल आयोजन में एसओ ईएंडएम जी. मोहंती, एसओपी माला कुमारी, डॉ. आर.एन. झा, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. श्वेता सारण, डॉ. राहुल रंजन, डॉ. शैल्या, प्रेमा ज्योति रेड्डी, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, कार्मिक प्रबंधक सीताराम उड़के, चीफ फार्मासिस्ट अजय झा और मेल नर्स पी.के. झा सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!