Homeबोकारोसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानजनक विदाई

सीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानजनक विदाई

सीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानजनक विदाई
बेरमो/डेस्क
सीसीएल के ढोरी और बीएंडके क्षेत्रों में दिसंबर माह के दौरान सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को सम्मानजनक विदाई दी गई. इन विदाई समारोहों में कर्मियों की सेवाओं को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया.

ढ़ोरी क्षेत्र: 23 होमगार्ड को भावभीनी विदाई

सीसीएल ढोरी क्षेत्र में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के 23 होमगार्ड जवानों के सेवानिवृत्त होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. सुरेश सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन जवानों ने ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है. विदाई के इस भावुक पल में जवानों ने वरीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में सुरक्षा इंचार्ज हवलदार अनाम वारिस, सिलचंदर सिंह, कृपाल सिंह, और जितेंद्र कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.

बीएंडके क्षेत्र: 11 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र में ऑफिसर क्लब में आयोजित विदाई समारोह में एक अधिकारी सहित 11 कर्मियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्मिक विनय रंजय टुडू ने की, जबकि संचालन मिस सुजाता ने किया. सेवानिवृत्त कर्मियों में जीएम यूनिट से चीफ मैनेजर बलदेव प्रसाद साहू, करगली ओसीपी से आनंद कुमार, फैजान अहमद, और रेशम, एकेके ओसीपी से रामेश्वर दास और शहादत अंसारी, बोकारो कोलियरी से बिनोद कुमार, और करगली वाशरी से लक्ष्मण राव और सुशांत कुमार मुखर्जी शामिल थे.
कार्यक्रम में प्रबंधक रवि प्रकाश यादव, कार्मिक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा, ड्यूटी मैनेजर रमेश कुमार, और डॉ. संतोष कुमार सहित कई यूनियन प्रतिनिधि, कर्मचारी, और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!